नया जहाँ !!!
Labels: कवितायेँ |
क्यूँ हर मोड़ पे जलते दिखे हैं आशियाने
क्यूँ अपने भी दिखाई पड़ते हैं बेगाने
कौन सी दुनिया है वो जहाँ खुले हैं मौत के वो कारखाने
कौन हैं ये लोग जो रखते हैं हर इंसान को अपने निशाने
कौन से खौफ के हाथों रखे हैं गिरवी ख़ुशी के वो खजाने
कौन हैं वो जिसने मेरी ज़मीन में किये इतने बेगुनाह दफ़न न जाने
कर दो ख़तम दहशतगर्दी का ये दौर के अब बुलाने हैं हसीं वो ज़माने
कर लो बहाल इंसानियत का वो तौर अब बढा लो कदम मिलने मिलाने
कर दो सारी ख़तम वो रंजिशें के अब हो शुरू सब शिकवे भूलने भुलाने
कर लो वादा भूलने हैं वो बहाने के अब हम चले हैं नया जहाँ बनाने
-अंकित.
आत्मा - Soul
Labels: कवितायेँ, धार्मिक, लेख |आत्मा
मैं प्रश्न नहीं मैं उत्तर हूँ
मैं बाहर नहीं मैं भीतर हूँ
मैं दर्द नहीं मैं रहत हूँ
मैं धोखा नहीं मैं चाहत हूँ
मैं भिक्षा नहीं मैं दीक्षा हूँ
मैं अज्ञान नहीं मैं शिक्षा हूँ
मैं काया नहीं मैं साया हूँ
मैं जाल नहीं पर माया हूँ
मैं चोर नहीं मैं सिपाही हूँ
मेरी राह नहीं पर राही हूँ
मेरी कोई आवाज़ नहीं पर मैं हलकी एक आहट हूँ
मेरी कोई गति नहीं पर हलकी एक सरसराहट हूँ
मैं करता नहीं मैं रक्षक हूँ
मैं प्रभु नहीं मैं सेवक हूँ
मैं दृश्य नहीं मैं दृष्टि हूँ
मैं शंकर नहीं मैं शिव शक्ति हूँ
-अंकित.
~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~
In simple words, what this means is that Shiva is soul and Shankar is body and hence the last line.
Soul is something not all believe in, even those who have faith in GOD at times question the existence of Soul. Soul like GOD can not be seen. It can just be felt. Soul is the human medium to reach almighty.
Ever thought why they say SOUL is pure. Well it really does not belong to any religion, as it need not as it is just another part of LORD. This is the link to almighty. While the physical self tries to follow different routes to reach the final destination, SOUL does not need the road map as it is itself the link.
Below is how I see SOUL.
~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~.~
Soul
I am not the PROBLEM, I am the SOLUTION
I am not OUT, I am INSIDE you
I am not PAIN, I am RELIEF
I am not DECEIT, I am LOVE
I am not DONATION, I am AQUIRED KNOWLEDGE,
I am not ILLITERACY, I am EDUCATION
I am not SKIN , I am SHADOW
I am not a TRAP but MYSTERY I am
I am not a THIEF, I am the GUARD
I do not have a PATH but I am a TRAVELLER
I do not have a SOUND but I am myself a FAINT VOICE
I do not have a SPEED but I am a FAINT MOVEMENT myself.
I am not THE CREATOR, I am the SAVIOUR
I am not LORD, I am the HELPER
I am not a SCENE, I am EYESIGHT
I am not the BODY, I am SOUL
- Ankit

